Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। 14 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

देहरादून पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, जैमर, प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ-साथ सिटिंग प्लान की जांच की गई। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध और अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

इसके अलावा पुलिस टीमों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी चेकिंग कर वहां ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई है। दून पुलिस का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top