Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में असमय हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान और किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की प्रक्रिया की जानकारी ली। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों का आकलन, क्षति का सर्वे और राहत वितरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और किसानों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन सतर्क रहे।

गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top