Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

देहरादून। चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु मानव उत्थान सेवा समिति ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से 10,00,00,000 (दस करोड़ रुपए) का दुर्घटना बीमा दिया गया है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से 10,00,00,000 (दस करोड़ रुपए) का दुर्घटना सुरक्षा बीमा दिया गया है। महाराज एवं उनके कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में बीमा प्रीमियम का चैक संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपा।

महाराज ने बताया कि प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 (ढाई करोड़) करोड को निर्धारित किया गया है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 3,67,995 (तीन लाख सड़सठ हजार नौ सौ पिचानबे) की धनराशि का चैक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को सौंपा दिया है।

इस अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की उप महाप्रबंधक गीता आनंद एवं सीनियर ब्रांच मैनेजर जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top