Headline
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कृषि मंत्री जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा घेरबाड़ (फेंसिंग) के लिए 90 करोड़ रुपये में से राज्य को 25 करोड़ रुपये की प्राप्त स्वीकृति के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदवार प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं। साथ ही शेष राशि की स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी जाने वाली आवश्यक कागजी कार्रवाई भी जल्द से जल्द पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि एवं उद्यान विभाग में घेरबाड़ हेतु 20 करोड़ रुपये के बजट के अंतर्गत जिलेवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि एवं उद्यान महानिदेशक वंदना सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top