Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दिसंबर माह की पेंशन किश्त सीधे उनके बैंक खातों में जारी की। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से राज्य के 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के जरूरतमंद वर्गों जैसे वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन और निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी कल्याणकारी योजनाओं के तहत भुगतान अब डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र लोगों की पहचान समय से पहले सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ही, 59 वर्ष की आयु में पात्र व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया जाए, ताकि पात्रता पूरी होते ही उन्हें पेंशन का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रहे। इसके लिए नियमित सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top