Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में परिवार के साथ विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब रोपित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ट्यूलिप सहित विभिन्न पुष्पों की खेती तेजी से स्वरोजगार के एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां पुष्प उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक पुष्प खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति पर प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इन योजनाओं के तहत आधुनिक बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top