Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर सुविधाओं का लिया जायजा

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध खेल सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top