Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पहाड़ी फिल्म “फूली” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सर्व शिक्षा अभियान जैसे विषयों पर आधारित है।

महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि यह फिल्म बेहद प्रेरणादायक है। इसमें पहाड़ के गांवों में रह रहे बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है। फूली फिल्म को स्कूली बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिए ताकि वह इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और देश की सेवा करें।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी फिल्म “फूली”देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न सिनेमाघर में दिखाई गई जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है इसलिए इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने महाराज के अनुरोध को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस को देखकर इसे टैक्स फ्री करवाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top