Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर 13 घंटे तक रहे निशुल्क

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कीं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में वाहनों के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोडी बैरियर को 9 नवंबर को प्रातः 5 बजे से सायं 6 बजे तक निशुल्क रखने के आदेश दिए थे। इस अवधि में किसी भी निजी, वाणिज्यिक या अन्य वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला गया।

जिलाधिकारी के इस निर्णय के परिणामस्वरूप राजधानी देहरादून पूरे दिन जाम मुक्त रही। सीमावर्ती और पर्वतीय जनपदों से बड़ी संख्या में बसों व निजी वाहनों के आगमन के बावजूद शहर में यातायात सुचारू बना रहा।

डीएम द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण दोनों सुनिश्चित रहे। शाम छह बजे के बाद टोल प्लाजा पर सामान्य रूप से टोल वसूली दोबारा शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top