Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह नैनीताल पहुँचकर मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। दो दिवसीय प्रवास पर झील नगरी में मौजूद राष्ट्रपति ने यहां पहुंचकर माता नैना देवी से देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे।

मंदिर दर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त रही। राष्ट्रपति के आगमन के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही को सीमित किया गया, लेकिन नगर में माहौल पूरे दिन भक्ति और उत्साह से भरा रहा।

51 शक्तिपीठों की सूची में शामिल मां नैना देवी मंदिर नैनीताल का मुख्य धार्मिक स्थल है, जहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी हर सीजन में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मां नैना देवी के पुजारी पंडित जगदीश जोशी ने राष्ट्रपति मुर्मू को विधिवत पूजा कराई। राष्ट्रपति ने कुछ समय मंदिर के गर्भगृह में रुककर मां की स्तुति की और फिर अगले कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top