Headline
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग

पहली बार प्रदेश सरकार का कोई मंत्री पहुंचा 18000 फीट की ऊंचाई पर

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रदेश के पहले ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने जनपद पिथौरागढ़ स्थित ओल्ड लिपुलेख पास की 18000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच कर कैलाश के दर्शन कर उत्तराखंड आने वाले शिव भक्तों को संदेश दिया है कि देवाधिदेव महादेव के निवास कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए अब उन्हें चीन जाने की आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के तहत धारचूला, गुंजी नाभीढांग (ओम पर्वत) होते हुए सोमवार को जोलिंगकोंग पहुंचकर ओल्ड लिपुलेख पास की चोटी पर पहुंच कर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव के निवास कैलाश के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वह प्रदेश के पहले ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने जनपद पिथौरागढ़ स्थित ओल्ड लिपुलेख पास की 18000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच कर कैलाश के दर्शन कर उत्तराखंड आने वाले शिव भक्तों को संदेश दिया है कि उन्हें देवाधिदेव महादेव के निवास कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए चीन जाने की आवश्यकता नहीं है। अब वह भारत भूमि उत्तराखंड में आकर भी कैलाश के भव्य और दिव्य दर्शन कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत भी मौजूद रहीं।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अक्टूबर 2023 की सुबह जब से आदि कैलाश के दर्शन किये तब से बड़ी संख्या में शिव भक्त जोलिंगकोंग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यही से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कर योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि 2019 से कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद होने के कारण शिव भक्त कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए सरकार ने तय किया कि वह ओल्ड लिपू पास से उन्हें कैलाश के दर्शन करवायेंगी।

ओल्ड लिपुलेख पास की पहाड़ी के ऊपर से पवित्र कैलाश पर्वत के दिव्य दर्शनों के दौरान \महाराज के साथ भारतीय सेना, आईटीबीपी और पुलिस के कई जवान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top