Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव


प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भव्य केदारपुरी के निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने में मिली सफलता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की भीषण त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जून 2013 को केदारनाथ में हुए जल प्रलय के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए केदारपुरी के पुनर्निर्माण में सहयोगी बनने का संकल्प लिया था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने केदारपुरी के भव्य पुनर्निर्माण का संकल्प पूरा किया। इसका वृहद् मास्टर प्लान बना कर सुनियोजित और चरणबद्ध तरीक़े से सभी कामों को पूर्ण किया गया। इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भव्य केदारपुरी के निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने में सफल हो पायी है। केदारनाथ धाम की ध्यान गुफा में प्रधानमंत्री मोदी का स्वयं ध्यान लगाना भी देश विदेश के लोगों में केदारनाथ के प्रति आस्था का भाव जागृत करने में प्रेरणादायी बना।

उन्होंने कहा कि आज श्री केदारनाथ धाम अपने भव्य और दिव्य स्वरूप में हम सबके सामने है। केदारनाथ धाम में सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा हेतु विभिन्न सुविधाओं का विकास कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचे हुए कामों को पूर्ण किया जा रहा है। यात्रियों की सुगमता हेतु शीघ्र रोप-वे का निर्माण  कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top