Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के बालावाला क्षेत्र में 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के रिटायर्ड कैप्टन धनी राम नैनवाल के निधन पर उनके निजी आवास पर पहुंचकर अपनी और प्रदेश सरकार की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय नैनवाल के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने कहा कि कैप्टन नैनवाल का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है और समाज को उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, रि. कैप्टन यू.जी.जोशी, कै.तीरथ सिंह रावत, कै.गुलाब सिंह बिष्ट, सूबेदार पूरण चंद्र घिडियाल, कै.बाल कृष्ण जुयाल, कै.नरेंद्र सिंह नेगी, कै.जगदीश सिंह, कै.बुद्धि बल्लभ भट्ट, कै. कमल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top