Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर होगी टिकटों की बुकिंग

आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा बुकिंग पोर्टल 

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर टिकटों की बुकिंग होगी। पहले चरण में दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

इससे आगे की यात्रा के लिए दोबारा से बुकिंग की तिथि तय की जाएगी। हेली बुकिंग के लिए यात्रियों का यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग करें। सोशल मीडिया प्रचारित किसी भी वेबसाइट, पोर्टल के झांसे में न आएं।

ये होगा प्रति यात्री आने-जाने का किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ -8532 रुपये
फाटा से केदारनाथ-6062 रुपये
सिरसी से केदारनाथ-6060

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top