Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

सीएम योगी ने एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

इंडी गठबंधन दलितों का विरोध और पिछड़ों के हक को मारते हैं – सीएम योगी

मऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया सब मिट्टी में मिल गए। समाजवादी के नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं। ये भारत के संविधान का अपमान है। ऐसा नहीं होने देंगे। अब कुछ नहीं बचा। चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं।  मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता से एक जून को जरूर मतदान करने के लिए अपील करें। कहा कि अबकी पार 400 पार, जनता- जनार्दन का इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश ही नहीं प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि 4 जून को सरकार बनेगी। 70 साल के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन है। इनकी सोच नकारात्मक है। वो केवल नकारात्मक ही सोच सकते हैं। दलितों का विरोध करते हैं और ये पिछड़ों के हक को मारते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि उनकी सरकार बनेगी तो मुसलमान आरक्षण देने का काम करेंगे। ये सत्ता में आयंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पुर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, वो इनके द्वारा उस संपत्ति को आधा ले लिया जाएगा और रोहंगिया, बांग्लादेशियों को दे दिया जाएगा। क्या आप ऐसा होने देंगे क्या। सीएम योगी ने कहा कि ये कहते हैं पर्सनल कानून लागू करेंगे। इसका मतलब है तालीबानी शासन। बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। तीन तलाक को फिर से चालू करवाएंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं के दुबक कर रहना पड़ेगा। भारत में तालिबानी कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा। ये भारत के संविधान का अपमान है। भारत बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। यहां पर तालिबानी कानून नहीं आने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top