Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

मधेपुरा। जिले के आलमनगर प्रखंड के रतवारा थाना क्षेत्र के मैनिया बासा ठाकुरबाड़ी बासा बहियार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मकई के खेत में पड़ा मिला। उसकी हालत इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने सुबह खेत में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका गला रेत दिया गया था, शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे और शरीर पर केवल अंडरवियर था। इतना ही नहीं युवक के प्राइवेट पार्ट को भी आधा काट दिया गया था, जिससे घटना की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शव की पहचान अब तक नहीं
स्थानीय लोगों ने भी मृतक को पहचानने से इनकार कर दिया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी अन्य इलाके का हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचना दी गई है ताकि युवक की पहचान हो सके। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द इस हत्या का खुलासा होगा।

वारदात के बाद इलाके में दहशत 
प्रथम दृष्टया पुलिस इस हत्या को आपसी रंजिश, प्रेम प्रसंग या किसी और गहरे षड्यंत्र से जोड़कर देख रही है। हालांकि, जब तक मृतक की पहचान नहीं होती, तब तक हत्या के पीछे की असली वजह सामने आना मुश्किल है। इस नृशंस हत्या के बाद खावन दियारा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त बेहद कम है। इस हत्या के बाद लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top