Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 सालों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को 26 मई को खत्म कर ही दिया। इस टीम ने चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर खिताब अपने नाम किया। ये तीसरी बार है जब कोलकाता की टीम खिताब जीती है। इससे पहले ये टीम 2012 और 2014 में खिताब जीती थी। कोलकाता ने कैसे इस बार खिताब जीता और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।

चेन्नई में खेले गए फाइनल मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि टीम के तूफानी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और टीम 113 रनों पर ही ढेर हो गई। कोलकाता ने बड़ी आसानी से दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

कोलकाता ने जब 2012 और 2014 में खिताब जीता था तब गौतम गंभीर इस टीम के कप्तान थे। इस बार वह टीम के मेंटर बने और टीम को खिताब दिला दिया। गंभीर का मैन मैनेजमेंट काफी शानदार है। यही कारण है वह जिस भी टीम के साथ रहे उसे अधिकतर मौकों पर सफलता दिलाई। टीम जब हार भी रही थी तब भी गंभीर ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। यही कारण है कि टीम हर मैच में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top