Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

हल्द्वानी। विजिलेंस ने लघु सिंचाई विभाग, खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक डी श्रेणी के ठेकेदार ने 20 मई को एक शिकायती पत्र सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल कार्यालय में दिया।

पत्र में कहा कि उसके द्वारा विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम सेलसिया में लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल की योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 450 मीटर के दस लाख रूपये लागत के गूल के निर्माण का ठेका लिया था।

निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भुगतान करने के एवज में कृष्ण सिंह कन्याल ने भुगतान की जाने वाली आठ लाख के 20 प्रतिशत के रूप में 1,60,000/- रू. रिश्वत की मांग की।

विजिलेंस की टीम ने बुधवार को कृष्ण सिंह कन्याल को सीजन रिजार्ट कालाढूंगी परिसर से 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top