Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

2 हजार से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया

इस दौरान की गई निशुल्क दवाइयां, चश्में,कान की मशीनें और छड़ियां भी वितरित

देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी के फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी द्वारा गोलज्यु की पावन भूमि चंपावत में घटकू मंदिर में पूजा अर्चना, वृक्षारोपण कर सभी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस शिविर में राज्य व अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श व विभिन्न प्रकार की जांचे करने के साथ-साथ नेत्र परीक्षण, चश्मों का वितरण,मधुमेह, रक्तचाप और खून संबंधी जांच, ईसीजी टेस्टिंग के साथ-साथ दवाइयों का वितरण,नाक,कान और गला रोग विशेषज्ञों द्वारा इनसे संबंधित रोगों का उपचार किया गया।

मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी उपचार और आयुष चिकित्सकों द्वारा नाड़ी परीक्षण और आयुर्वेदिक औषधियां का भी वितरण किया गया।यह सभी स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श और उपचार पूर्ण रूप से निशुल्क रहे। सेवा संकल्प फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है। संस्था द्वारा जनकल्याण के कार्य जैसे पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, जल संचय, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार आदि परस्पर सहयोग से समय-समय पर किए जाते रहे हैं।

गीता धामी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्थानीय जनता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन के संबंध में उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक शब्द मात्र नहीं बल्कि एक भावना है जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है, सेवा संकल्प फाउंडेशन ने हमेशा इस भावना को अपने कार्यों में आत्मसात करने का प्रयास किया है। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे दूरस्थ क्षेत्र के भाई-बहन लाभान्वित हो सके। हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि इस पहल के अंतर्गत इन स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ-साथ हमारे राज्य के वरिष्ठ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। श्रीमती धामी ने सभी से आग्रह किया कि हम न केवल अपनी सुख समृद्धि के लिए कार्य करें बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी कुछ न कुछ आवश्यक योगदान करें जिससे सच्चे अर्थों में एक समृद्ध और सम्राट समाज की स्थापना हो सके।

गीता धामी ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे सभी चिकित्सकों सेवा संकल्प फाउंडेशन की संपूर्ण टीम एवं समस्त जनता का हृदय तल से आभार व्यक्त करते हुए सभी से मिलकर कुशल क्षेम पूछी और अपने परिवारजनों,मित्रों और आसपास के लोगों को इस शिविर के बारे में बताने का अनुरोध किया जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस समय लाभान्वित हो सकें। दिनांक 22 ओर 23 फरवरी को टनकपुर और खटीमा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

चिकित्सा शिविर में अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय आर्य बाल रोग विशेषज्ञ प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़, डॉ एम0के0पंत साइकाइट्रिक/मनोरोग विशेषज्ञ संयुक्त निदेशक दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, डॉ जयकुमार सुमन हड्डी रोग विशेषज्ञ अपोलो अस्पताल, डॉ पूनम वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ दीपक वत्स वरिष्ठ फिजिशियन अपोलो अस्पताल, डॉ संस्कृति वत्स वरिष्ठ फिजिशियन अपोलो अस्पताल, डॉक्टर नरेंद्र सिंह ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय चंपावत, डॉ धनंजय पाठक हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय चंपावत, डॉ भास्कर मेहंदी रता आयुर्वेद चंपावत,डॉ गीरेंद्र चौहान आयुर्वेद, डॉक्टर देवेश चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत द्वारा योगदान दिया गया।

शिविर के शुभारंभ के दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, निर्मल मेहरा जिलाध्यक्ष भाजपा, मुकेश कलखुड़िया जिला महामंत्री भाजपा, ज्योति राय जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रेमा पांडे नगर पालिका अध्यक्ष, सरिता बोहरा जिला पंचायत सदस्य, मनमोहन बोरा अध्यक्ष घटोत्कच महोत्सव समिति, सुनील पुनीता मंडल अध्यक्ष चंपावत , मोहन चंद्र पांडे ग्राम प्रधान तल्ली चौकी, रतन सिंह ग्राम प्रधान फुंगर गिरीश पांडे ग्राम सिमलटा, सुंदर राम ग्राम चौकी, पदमा देवी ग्राम कमेला, श्याम नारायण पांडे मुकेश मेहराना गोविंद सामंत, अंबादत फुलारा, रेखा देवी, विनीता फर्त्याल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top