Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

माता डाट काली मंदिर में आयोजित हुआ भंडारा, हजारों कार्यकर्ताओं ने दर्ज की उपस्थिति, कैबिनेट मंत्री ने जताया आभार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम अपनी माता का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में डाट काली मंदिर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ विशेष पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कर मां काली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान आयोजित भंडारे कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर प्रांगण में प्रसाद भी वितरित किया।

माता डाट काली मंदिर में आयोजित भंडारे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के कई बड़े वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों और कई बड़ी हस्तियां ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विभागीय अधिकारियों ने भी कैबिनेट मंत्री को जन्म दिवस की बधाई देने के लिए डाट काली मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देहरादून के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, मसूरी की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, देहरादून नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, विश्वास डाबर, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top