Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देहरादून जनपद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान जहां एक ओर संगठन विस्तार और संगठन मजबूती पर चर्चा हुई वहीं आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ यह भी तय हुआ कि, आम आदमी पार्टी आने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी और अपने उम्मीदवार हर सीट पर खड़ा करेगी।

इसके बाद देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय राजनीतिक दल सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) उत्तराखंड का बिना शर्त आप पार्टी मे विलय हुआ। जिसमे कई लोगों ने आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर आज एक दल का आप पार्टी में विलय हुआ है जिससे यह साफ है कि लोग आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों से पूरी तरह से परिचित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं लेकिन मौजूदा सरकार लोगों का हक देने के बजाय लोगों को और भी समस्याओं में धकेलना का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार है लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ों में आज भी लोग इन तमाम चीजों से वंचित हैं जिस वजह से पलायन तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली हो या पंजाबी आम आदमी पार्टी की सरकार ने वह सब करके दिखाया है जो उन्होंने वादे जनता से किए थे और वही सब कार्य करने की जरूरत उत्तराखंड में भी है इसलिए उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार आगे जारी रहेगा ताकि यहां के लोगों को उनके मूलभूत अधिकार मिल सके।

उन्होंने आप पार्टी में विलय होने के बाद पार्टी में शामिल होने वाले प्रदेश अध्यक्ष अकबर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र खंडूरी, प्रमुख महासचिव जोगिंदर सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, सनोवर खान आदि सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top