Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढक़र एक फिल्में और वेब सीरीज की हैं। अब उनकी नई फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज किया गया है जिसमें वो बदले की आग में जलते नजर आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी का फिल्म में काफी खूंखार किरदार दिखाया जाएगा जिसे आप इस टीजर में देख सकते हैं।

पहले भी मनोज बाजपेयी ने सस्पेंस और एक्शन सीन वाली फिल्में की हैं लेकिन इस बार उनके अभिनय में कुछ अलग देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है और मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

फिल्म के टीजर में दिखाया है कि एक सीधा-सादा इंसान अपने भाई की पढ़ाने के लिए सबकुछ करता है. लेकिन जब उसका भाई किसी साजिश का शिकार होकर मार दिया जाता है तब बदले की आग जल उठती है. टीजर देखकर फिल्म की कहानी तो कुछ ऐसी ही नजर आ रही, बाकी 24 मई को क्लियर होगा कि फिल्म की कहानी आखिर किस आधार पर होगी।

मनोज बाजपेयी का ऐसा खूंखार रूप आपने शायद ही किसी फिल्म में देखा हो. फिल्म भईया जी का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। वहीं फिल्म में मनोज बाजपेयी ही लीड एक्टर के तौर पर नजर आए हैं. बता दें, मनोज बाजपेयी ने फिल्म द्रोह काल (1994) से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 20 साल हो चुके हैं और फिल्म भईया जी उनकी 100वीं फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top