Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी० मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया अनुरोध

नई दिल्ली/ देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विगत कुछ माह पूर्व उत्तराखण्ड की 2288 किलोमीटर की समस्त स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनो के दृष्टिगत अनुरोध करते हुए पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन तथा पीएमजीएसवाई-4 के अन्तर्गत असंयोजित बसावटों के संयोजन हेतु मोटर मार्गो की डीपीआर गठन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहाड़ी टोपी भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top