Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

हरियाणा: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव पलड़ी में एक रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले दफनाई गई महिला की लाश को आज कब्र से बाहर निकाला गया। शुरू में इसे हादसा माना गया था, लेकिन अब मृतका की बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला का नाम सलामती शेख था, और उनकी बेटी बिनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले की जांच की मांग की है।

बिनोद ने बताया कि 2 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मां की आग लगने से मौत हो गई है। जब वे गांव पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि उनकी मां का आधा शरीर जल चुका था और कमरे में भी आग के निशान थे। पहले तो बिनोद ने सोचा कि यह एक हादसा हो सकता है क्योंकि उनकी मां बीड़ी पीती थीं और हार्ट की पेशेंट भी थीं।

लेकिन बाद में जब उन्हें अपनी मां का मोबाइल और आभूषण गायब मिले, तो उन्हें शक हुआ। बिनोद ने बताया कि उनकी मां के सिर पर चोट का निशान था और कमरे में खून के धब्बे भी थे। इसपर उन्होंने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

इसराना थाने की पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक महिला की बेटी बिनोद ने कहा कि उनकी मां के 17 बच्चे हुए थे, लेकिन वे सभी अब तक नहीं बच पाए। वे चाहती हैं कि उनकी मां की हत्या की सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top