Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वायुसेना के जवान भी हैरान रह गए. आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है. इस हमले में 5 सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के मेंढर इलाके में गुरसाई के जंगलों में वायु सेना के वाहन पर गोलीबारी की गई. सूत्रों ने कहा, ‘वायु सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया है. दो-तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है. वायु सेना के किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है.’ जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top