Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव
रेस्टोरेंट केवल रात 12 बजे तक ही डिलीवरी बॉय को ले जाने देंगे खाना
खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी हो रही डिलीवरी 
देहरादून। रात में फूड डिलीवरी बॉयज से खाना मंगा रहे हैं तो 12 बजे से पहले ही ऑर्डर दे दें। इसके बाद से किसी का ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। रेस्टोरेंट केवल रात 12 बजे तक ही डिलीवरी बॉय को खाना ले जाने देंगे। इस संबंध में पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। ताकि, इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जा सके। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फूड डिलीवरी बॉयज के संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा, उनकी भी रात में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की जा रही है।
ऐसे में सभी रेस्टोरेंट व होटल आदि को हिदायत दी गई है कि वे ऑर्डर पर खाना 12 बजे से पहले ही डिलीवरी बॉयज को दे दें। ताकि, देर रात तक डिलीवरी बॉयज शहर में न घूमें। इससे अनावश्यक सड़क हादसों पर भी लगाम लगाई जा सकती है। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने सभी रेस्टोरेंट और बार आदि को 11 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वीकेंड पर भी बार को 11 बजे तक ही बंद करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब डिलीवरी बॉयज की भी देर रात आकस्मिक चेकिंग के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top