Headline
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है – गणेश जोशी
मुख्यमंत्री ने पौड़ी डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘दैनिक जागरण’ संवादी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। यह पहला मौका था जब प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरी थीं, और उन्होंने इस चुनाव में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस सीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को उतारा था। वहीं, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की तरफ से सत्यन मोकेरी मैदान में थे। परिणाम में सत्यन मोकेरी दूसरे स्थान पर और नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि वायनाड में 13 नवंबर को हुए उपचुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ था, जो अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए मतदान प्रतिशत से कम था। इस उपचुनाव की आवश्यकता राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद पड़ी थी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी और वायनाड सीट छोड़ दी थी।

प्रियंका गांधी की यह जीत कांग्रेस के लिए न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उनकी राजनीति में प्रभावशाली शुरुआत को भी दर्शाती है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और पार्टी इसे दक्षिण भारत में अपने प्रभाव को फिर से मजबूत करने के रूप में देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top