Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
बटाला। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पड़ते गांव तलवंडी हिंदूआ पत्ती में एक युवक को अपने घर में बुलाकर उसके पेट में किरच मारकर उसका कत्ल कर दिया गया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। मृतक की पहचान सचिन (28) निवासी गांव धर्मकोट पतन के रूप में हुई है। मृतक डेरा बाबा नानक में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अमरजीत मसीह ने बताया के सचिन निवासी धर्मकोट जो पीडब्ल्यूडी में कार्यरत था। बुधवार की रात को सचिन के दोस्त सुनील ने अपने गांव तलवंडी हिंदूआ पत्ती में सचिन को बुलाया था। वहां पर सुनील, उसके पिता सता मसीह और सचिन शराब पीने लगे। इसी दौरान सचिन की पिता-पुत्र दोनों से किसी बात को लेकर तकरार हो गया, इस दौरान दोनों पिता-पुत्र सुनील और सता मसीह ने मिलकर सचिन के पेट में किरच मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
वहीं, जख्मी हालत में सचिन को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया मगर वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top