Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

झारखंड के लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में मंगलवार (19 नवंबर) की रात उग्रवादियों ने कोयला लादे पांच ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इन उग्रवादियों ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट की और इलाके में दहशत फैलाने के लिए करीब 20 राउंड फायरिंग भी की। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, उग्रवादियों ने यह हमला रंगदारी की रकम मांगने के लिए किया था। जिन हाईवा ट्रकों को आग के हवाले किया गया, वे डीवीसी (दामोदर वैली कॉर्पोरेशन) के तुबेद माइंस के लिए कोयला ट्रांसपोर्ट कर रहे थे। घटना के बाद, जेपीसी (झारखंड पार्टी) ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा चालक कोस्माही साइडिंग से कोयला लादकर तुबेद माइंस की ओर जा रहे थे, तभी करीब 15-20 उग्रवादियों ने उनका रास्ता रोका। उग्रवादियों ने पहले ट्रक चालकों को मारपीट कर उनसे वाहन बाहर निकाला और फिर हाईवा में आग लगा दी। इसके अलावा, उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही हेरहंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कई गोलियों के खोखे बरामद किए। पुलिस का मानना है कि यह घटना लेवी वसूली के कारण हुई है। यह घटना इस बात का संकेत है कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में उग्रवादी घटनाओं में तेजी आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top