Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

दुनिया में एक बार फिर भारत का डंका बजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हो गया है। गुयाना और बारबाडोस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पीएम मोदी को प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 19 हो जाएगी।

मिलेगा कौन-कौन सा सम्मान?
गुयाना प्रधानमंत्री को ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित करेगा, जबकि बारबाडोस उन्हें ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ प्रदान करेगा। इस दौरान पीएम मोदी अपनी यात्रा पर गुयाना पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली और प्रधानमंत्री मार्क एंथोनी फिलीप्स को स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

नाइजीरिया से भी मिला सर्वोच्च सम्मान
गुयाना पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया की यात्रा पूरी की। वहां राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने उन्हें नाइजीरिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन), प्रदान किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और भारत-नाइजीरिया संबंधों में योगदान के लिए दिया गया।

राष्ट्रपति टीनूबू ने कहा, ‘नाइजीरिया भारत के साथ अपने उत्कृष्ट संबंधों को महत्व देता है। प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक मूल्यों और मानदंडों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका नेतृत्व और विजन भारत के लिए प्रेरणादायक है।’

डोमिनिका ने भी किया सम्मान का ऐलान
इस सप्ताह की शुरुआत में डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के समर्थन और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करने की घोषणा की। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन यह सम्मान गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहे इन सम्मानों से भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण मिलता है। यह उनके नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को सशक्त करने का परिचायक है।

(इनपुट: एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top