Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

धनुष-नागार्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुबेर’ की पहली झलक फाइनली सामने आ गई है. इसमें रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ को भी देखा जा सकता है. कुबेर में धनुष, रश्मिका मंदाना, नागार्जुन अक्किनेनी और जिम सर्भ जैसे टैलेंटेड कलाकार हैं। फिल्म 31 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. उसके पहले मेकर्स फिल्म से अपडेट शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार रख रहे हैं। अभी तक मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर ही रिलीज किए थे लेकिन अब उन्होंने 51 सेकंड का शानदार वीडियो शेयर करते हुए फिल्म से पहली झलक फैंस को दिखा दी है।

दर्शक कुबेर की पहली झलक का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे वहीं अब इसकी झलक सामने आ गई है. जिसमें धनुष और नागार्जुन कमाल के लग रहे हैं. हालांकि उनके एक्सप्रेशन और लुक इंटेंस ही हैं लेकिन स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस जादू बिखेर रही है। इसी बीच रश्मिका मंदाना और पद्मावत में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले जिम सर्भ का लुक भी कमाल का लग रहा है।

धनुष की आने वाली फिल्म कुबेर अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. शेखर कम्मुला निर्देशित यह फिल्म 31 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उसके पहले हाल ही में मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर मोस्ट अवेटेड फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था. जिसमें धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों अपोजिट कैरेक्टर में हैं लेकिन दोनों के चेहरे पर ही गंभीरता और निडरता देखी जा सकती है. वहीं रश्मिका और जिम सर्भ का कैरेक्टर भी इंटेंस ही लग रहा है. फैंस को यह झलक काफी पसंद आई है और कमेंट सेक्शन में फैंस ने तारीफों की बाढ़ ला दी है. एक ने लिखा- किंग नागार्जुन, सुपरस्टार धनुष- ब्लाकबस्टर, एक ने लिखा- क्या वीडियो है मन खुश हो गया. एक यूजर ने कमेंट किया- आई लव अक्किनेनी एंड नागार्जुन।

फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसमें धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ ने अहम रोल प्ले किया है. इसमें दिलीप ताहिल भी खास रोल में हैं. शेखर कम्मुला के साथ, फिल्म को एमिगोस क्रिएशन ने प्रोड्यूस किया है वहीं इसका म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने दिया है. इसे शेखर कम्मुला ने निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top