Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग की तैयारियां पूरी 

शैलारानी रावत के निधन से खाली हो गई थी सीट 

कुल 90875 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग 

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे
इस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top