Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को एक जनसभा में विवादित बयान देते हुए कहा कि मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेज पत्ते जैसी हो गई है। उनका कहना था कि राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन उनके बिना बिरयानी भी नहीं बन सकती।

समाजवादी पार्टी पर हमला
ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुसलमानों ने सपा को वोट देकर सत्ता में पहुंचाया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा, “आप सपा से अलग हो जाओ तो यह टके की तीन पार्टी बन जाएगी।”

भाजपा के समर्थन की अपील
उपमुख्यमंत्री ने मुसलमानों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में आने की अपील करते हुए कहा, “अगर आप भाजपा का साथ देते हैं, तो आपकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी होगी। भाजपा ने बिना भेदभाव के काम किया है।”

कांग्रेस और सपा पर निशाना
ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने मुसलमानों को कभी बड़े पद नहीं दिए। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या कभी आपको मुख्यमंत्री पद का ऑफर किया गया? क्या आपको तरक्की के मौके दिए गए?”

मुल्क की तरक्की के लिए एकता का आह्वान
उपमुख्यमंत्री ने हिन्दू-मुसलमान एकता की बात करते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा, “हमें मिलकर मुल्क के दुश्मनों को खत्म करना है और देश को आगे बढ़ाना है।”

राजनीतिक हलचल तेज
ब्रजेश पाठक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने उनके बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने इसे मुसलमानों का अपमान बताते हुए भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

पाठक के बयान से जहां भाजपा ने मुसलमानों को साधने की कोशिश की है, वहीं इसने विपक्षी दलों को नया मुद्दा भी दे दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top