Headline
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत
‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र को धरातल पर उतारे विभाग- डीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियोकॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

झारखंड चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आज महगामा में कार्यक्रम था। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बेरमो के लिए प्रस्थान कर रहे थे, कि इसी बीच उनके हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई।

पौने घंटे तक रोका गया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को करीब पौने घंटे तक रोके जाने को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी की सभा की वजह से हुआ। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने जानबूझकर राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका।

प्रधानमंत्री मोदी का विमान भी रोका गया
खबर लिखे जाने तक यह जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हेलीकॉप्टर रोका गया है। वह बिहार के जमुई से सभा कर लौट रहे थे, और देवघर एयरपोर्ट पर उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उनका विमान देवघर हवाईअड्डे पर ही फंसा रह गया।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह भारत के गरीबों की कीमत पर अरबपतियों के हितों की पूर्ति कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी उसे कूड़ेदान में डालने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, “हमारे सामने विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी और गठबंधन संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा-आरएसएस, आंबेडकर जी के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वे हिंसा फैला रहे हैं और समाज को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

झारखंड में हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है, वहीं भाजपा अपनी सफाई दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top