Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कठोर कदम उठा रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज से ग्रैप-3 के सख्त नियम लागू होने के साथ ही मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव करते हुए कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया है। इस फैसले का उद्देश्य राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटना और सड़क पर वाहनों की भीड़ को कम करना है, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

आज दिल्ली का AQI क्या है?
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ कैटेगरी में बनी हुई है। आज सुबह 9 बजे दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 411 था, जो ‘गंभीर’ कैटेगरी (400-500) में आता है। दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रैप को वायु गुणवत्ता के चार चरणों में विभाजित किया गया है।

स्टेज 1: 201 से 300 के बीच ‘खराब’ AQI
स्टेज 2: 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ AQI
स्टेज 3: 301-400 के बीच ‘गंभीर’ AQI
स्टेज 4: 450 से अधिक ‘गंभीर प्लस’ AQI
सीएम आतिशी द्वारा घोषित नई कार्यालय समय सीमा
शुक्रवार को प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी ने ऐलान किया कि सरकारी कार्यालयों में भीड़ कम करने के लिए अब कर्मचारियों के कार्य समय में बदलाव किया जाएगा। नई समय सीमा निम्नलिखित है:

दिल्ली नगर निगम: सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
केंद्र सरकार: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
दिल्ली सरकार: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक
खराब मौसम का प्रभाव
राजधानी में घने कोहरे के कारण स्थिति और खराब हो गई है, जिससे सफदरजंग समेत कई इलाकों में दृश्यता घटकर केवल 400 मीटर रह गई है। इस खराब दृश्यता का भी हवा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान – 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य से काफी अधिक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top