Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

रायपुर: नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान में बम होने की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्लाइट को आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में कुल 187 यात्री सवार थे। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि विमान ‘6ई812’ में बम होने की जानकारी सुबह करीब साढ़े नौ बजे हवाई अड्डा प्राधिकरण को मिली, जिसके बाद विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया।

सीआईएसएफ द्वारा तलाशी अभियान जारी
सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से नीचे उतारा गया और विमान की पूरी तलाशी की जा रही है। पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान इस तलाशी में लगे हुए हैं।

पहले भी बम की सूचना पर की गई थी तलाशी
गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 अक्टूबर को कोलकाता से बिलासपुर जा रहे एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना पर तलाशी ली गई थी, जो बाद में अफवाह निकली। वर्तमान मामले में भी विमान की पूरी तरह से तलाशी के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top