Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे केवल भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे पावरफुल बिजनेसमैन में से एक हैं। फॉर्च्यून मैगजीन की 2024 की पावरफुल बिजनेसमैन लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। इस सूची में छह अन्य भारतीय मूल के व्यक्ति भी हैं, जो विदेशों में बसे हैं और बड़े व्यवसायों के संस्थापक, मुख्य कार्यकारी और नवप्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं। फॉर्च्यून द्वारा हाल ही में जारी की गई बिजनेस वर्ल्ड के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में मुकेश अंबानी को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।

मुकेश अंबानी, रिलायंस समूह के मालिक हैं और देश के सबसे बड़े कारोबारियों में उनका नाम शुमार है। जियो को लॉन्च करके उन्होंने भारत के टेलीकॉम सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव लाया, जिससे देश के डिजिटाइजेशन में बड़ा योगदान हुआ। रिलायंस का रिटेल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी तेजी से विस्तार हो रहा है और कंपनी ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

फॉर्च्यून की इस सूची में मुकेश अंबानी के अलावा दुनिया के सबसे बड़े अमीर एलन मस्क पहले स्थान पर, एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे स्थान पर और सत्या नडेला तीसरे स्थान पर हैं। वॉरेन बफे, जैमी डीमन, टिम कुक, मार्क जुकरबर्ग, सैम अल्टमन, मैरी बारा और सुंदर पिचाई भी टॉप 10 में शामिल हैं। मुकेश अंबानी से ठीक पहले 11वें स्थान पर ऐमज़ॉन के जेफ बेज़ोस हैं।

इस सूची में शामिल होकर मुकेश अंबानी ने भारत का गौरव बढ़ाया है और अपनी मेहनत और नेतृत्व से दुनिया के सबसे प्रभावशाली बिजनेसमैन में अपनी जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top