Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक गढवाली फिल्म ‘पहाडी रत्न श्रीदेव सुमन’ देखने पहुंचे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सीटी माल में अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में 20 अप्रैल से प्रदर्शित हो रही पहाडी फिल्म के बैनर तले बनी उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक गढवाली फिल्म ‘पहाडी रत्न श्रीदेव सुमन’ देखने पहुंचे।
फिल्म देखने के बाद महाराज ने कहा कि निर्माता विक्रम नेगी द्वारा बनाई इस गढ़वाली फिल्म में बेगारी प्रथा की स्पष्ट झलक दिखलाई गई है।

श्रीदेव सुमन 28 वर्ष की अल्पायु में शहीद हो थे। वह एक कवि, लेखक व पत्रकार भी रहे और काफी दिन आगरा सेन्ट्रल जेल में कैदी रहे। ऐसी महान विभूति पर यह उत्कृष्ट गढवाली फिल्म बनी है। निश्चित रूप से श्रीदेव सुमन की शौर्य गाथा पर बनी यह फिल्म आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

महाराज ने फिल्म निॢर्माण से जुड़े मुख्य कलाकार राजेश मालगुडी, अनुज कण्डारी, शिवानी भण्डारी, टीना नेगी, रवि मंमगाई, प्रकाश विष्ट सहित सभी कलाकारों को बेहतरीन अभिनय और निर्देशन के लिए ब्रज रावत, कथासार व शोध संकलन के लिए डा० एम० आर० सकलानी सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top