Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने दी है। खबर है कि इस मामले में कर्नाटक के हुबली में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।

धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई का भाई बताया
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दक्षिण भारत में एक टीम भेजी गई थी, जिसने एक 35 वर्षीय वेल्डर को हिरासत में लिया है। यह व्यक्ति धमकी भरा संदेश भेजने का आरोपी है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है। धमकी देने वाले ने सलमान खान से काले हिरण शिकार मामले के लिए माफी मांगने को कहा था। यह धमकी वर्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष को सोमवार देर रात एक संदेश के रूप में प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया।

संदेश में दी धमकी – माफी मांगें या पांच करोड़ दें
संदेश में धमकी देने वाले ने कहा कि सलमान खान अगर जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर पांच करोड़ रुपये देने होंगे। यदि वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारी ने तुरंत इस धमकी की सूचना उच्च अधिकारियों और वर्ली पुलिस को दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस संदेश का संबंध लॉरेंस बिश्नोई से है या नहीं, जो फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

लगातार मिल रही है धमकियां
गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में 29 अक्टूबर को यातायात पुलिस के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर एक व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसमें दो करोड़ रुपये न देने पर सलमान खान और राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top