Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

दिल्ली से पिथौरागढ़ का सफर कुछ ही घंटों में होगा तय

अगले साल से यमुनोत्री धाम के लिए शुरू होगी हेली सेव

देहरादून। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए सात नवंबर से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके अलावा गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से नियमित उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर के माध्यम से 42 सीटर विमान सेवा संचालित की जाएगी, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही सड़क मार्ग से दिल्ली से पिथौरागढ़ का 16 घंटे का सफर कुछ ही घंटों में तय होगा। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सहस्त्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए भी सात नवंबर से हेली सेवा शुरू की जाएगी। दोनों स्थानों के लिए हेली सेवा की बुकिंग 13 नवंबर से शुरू होगी। यमुनोत्री धाम के समीप हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। इस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर का ट्रायल सफल रहा। अगले साल यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों हेलिकॉप्टर से आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं। शुरूआत में हेली सेवा की सुविधा 55 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगी। जिन्हें पैदल चलने में असमर्थ हैं।

दिल्ली से पिथौरागढ़ के साथ गौचर व जोशियाड़ा के लिए सात नवंबर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए एलायंस एयर 42 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सीमावर्ती जिला पिथौरागढ़ का सफर भी आसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top