Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीर बिलिंग में चल रहे पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 के दौरान पोलैंड के एक पैराग्लाइडर के साथ हादसा हो गया। हवा में अन्य पैराग्लाइडर से टकराने के बाद पोलिश खिलाड़ी पहाड़ी इलाके में फंस गया। अधिकारियों ने बताया कि पोलिश पैराग्लाइडर से संपर्क में हैं और उसे जल्द ही सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर को भी चोट लगी
रविवार को उड़ान के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पैराग्लाइडर डेविड स्नोडेन के पैर में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। चोट की वजह से डेविड स्नोडेन पैराग्लाइडिंग विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है।

26 देशों के 94 पैराग्लाइडर विश्व कप में शामिल
दो नवंबर से शुरू हुए इस आठ दिवसीय प्रतियोगिता में 26 देशों के 94 पैराग्लाइडर, जिसमें सात महिलाएं भी शामिल हैं, भाग ले रहे हैं। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए दो हेलीकॉप्टर, एंबुलेंस और सात स्वास्थ्य टीमों के साथ विशेषज्ञों की बचाव दल तैनात हैं।

दो विदेशी पैराग्लाइडर्स की मौत
पिछले हफ्ते कांगड़ा में बेल्जियम के एक पैराग्लाइडर की हवा में टकराने के बाद पैराशूट नहीं खुलने से मौत हो गई थी। इसी तरह, चेक गणराज्य की दिता मिसुरकोवा (43) तेज हवाओं के कारण मढ़ी के पास नियंत्रण खो बैठीं, जिससे उनकी भी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top