Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

श्री केदारनाथ धाम। श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली पश्चात भैयादूज रविवार 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे है। बीते दिन मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये इस तरह कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर को दीपावली तथा कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर समिति एवं दानीदाताओं द्वारा 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है। बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।

गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top