Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला के साथ खड़े हैं, जो पाकिस्तान की बात करते हैं। राहुल गांधी को अब जवाब देना चाहिए कि जब एलजी का जमाना था, तब हमले क्यों नहीं हो रहे थे? अब ये हमले क्यों शुरू हो गए हैं?”

राहुल-प्रियंका की राजनीतिक शैली पर सवाल
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी की राजनीतिक शैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं को हिंदू दिखाई नहीं देते। उनके शासन वाले क्षेत्रों में कुछ और ही दिखाई देता है, जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के अनुसार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

लालू यादव पर सकारात्मक टिप्पणी
राजद में शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे के शामिल होने पर गिरिराज ने कहा कि लालू यादव ने बिहार की जनता को सकारात्मक संदेश दिया है कि वे 2006 के पहले वाली स्थिति को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली और छठ हिंदुओं के लिए बड़े पर्व हैं, और सरकार को इस अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित करनी चाहिए ताकि लोग त्योहार की खुशी साझा कर सकें।

तेजस्वी यादव पर निशाना
इस दौरान, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दंगा कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव खुद ही कराना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नियत साफ है और वे “बंटोगे तो कटोगे” का नारा देते रहेंगे। गिरिराज ने बताया कि वे हिंदुओं को एकजुट करने के उद्देश्य से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top