Headline
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाले 7 ‘शूटरों’ को बीते 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने बताया कि ये शूटर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। न्यूज एजेंसी PTI ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दावा किया कि इस कार्रवाई में छह अर्ध-स्वचालित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। हत्यारों से बाबा सिद्दीकी की हत्या और बिश्नोई गैंग के अन्य काम के बारे में पूछताछ की जा रही है।

आरजू बिश्नोई ने दी सुपारी
रिपोर्ट के अनुसार, बिश्नोई गैंग के शूटरों को टार्गेट की एक लिस्ट दी गई थी, जिसमें हरियाणा में एक व्यक्ति भी शामिल था। एक अन्य संभावित (अभी तक अज्ञात) टार्गेट राजस्थान में था और उसे मारने की सुपारी आरजू बिश्नोई ने दी थी। आरजू को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उनका किसी तरह का संबंध बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से है या नहीं।

लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले को 1,11,11,111 रुपये का इनाम
हाल ही में क्षत्रिय करणी सेना ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए इनाम की घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

जेल में बंद है गैंगस्टर
राज शेखावत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले किसी भी सुरक्षाकर्मी को यह राशि दी जाएगी। उन्होंने इस गैंग के खतरे को लेकर केंद्र और गुजरात सरकार पर भी हमला बोला। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जहां उसके खिलाफ सीमा पार से ड्रग तस्करी का मामला दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top