Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। 66 विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपनी उम्मीदवार सूची जारी की है, लेकिन टिकट कटने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने छोड़ी पार्टी संथाल परगना की नाला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके सत्यानंद झा बाटुल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी की मौजूदा नीतियों की आलोचना की और आरोप लगाया कि पार्टी को खड़ा करने के बावजूद उनके जैसे नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अन्य नेताओं की नाराजगी गुमला जिले की बिशुनपुर सीट से पूर्व विधायक रमेश उरांव ने भी भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले की ईचागढ़ विधानसभा सीट से दावेदार रहे पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भी पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

मान-मनौव्वल के बाद कुछ नेताओं ने वापस लिया इस्तीफा पोटका सीट से तीन बार विधायक रह चुकीं मेनका सरदार ने पार्टी की ओर से मान-मनौव्वल के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है, जबकि जमुआ सीट से भाजपा विधायक केदार हाजरा पहले ही भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल हो चुके हैं।

चुनाव की तारीखें झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top