Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसी बीच उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

हाल ही में लॉरेंस विश्नोई गैंग ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर मामलों में विश्नोई का नाम सामने आया है। उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस विश्नोई की तुलना भगत सिंह से की है और उन्हें ‘क्रांतिकारी’ बताते हुए चुनाव लड़ने का औपचारिक प्रस्ताव दिया है।

पार्टी का पत्र और समर्थन सुनील शुक्ला ने पत्र में लिखा, “आप (लॉरेंस विश्नोई) एक उत्तर भारतीय हैं और आपकी विचारधारा हमारी पार्टी के मूल्यों से मेल खाती है। हम आपकी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” उत्तर भारतीय विकास सेना एक पंजीकृत राजनीतिक दल है जो महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के अधिकारों की वकालत करता है।

लॉरेंस विश्नोई का आपराधिक रिकॉर्ड लॉरेंस विश्नोई का नाम पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर तब उभरा जब 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा गया। इसके अलावा, वह 2015 से जेल में बंद है, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियाँ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

विश्नोई को लेकर यह राजनीतिक प्रस्ताव आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top