Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

झारखंड में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, झारखंड में NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान हो गया है। 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा (BJP) 68 सीटों पर, आजसू 10, जेडीयू 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

सीट बंटवारे की घोषणा
रांची में BJP और आजसू नेताओं ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया। आजसू को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू समेत 10 सीटें दी गई हैं, जबकि JDU को जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ सीटें मिली हैं। लोक जनशक्ति पार्टी को चतरा सदर सीट दी गई है।

NDA को सरकार बनाने का भरोसा
BJP झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सीटों के बंटवारे के बाद NDA पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा और बहुमत की सरकार बनाएगा। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की जनता उनसे त्रस्त है।

चुनाव की तारीखें
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top