Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। 6 अक्टूबर यानि आज से बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रशंसक भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे।अब तक इसके कई प्रोमो सामने आ गए हैं, वहीं निया शर्मा इस सीजन की पहली प्रतियोगी हैं।अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद की बहन उरुसा भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं।

कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने कुछ दिन पहले बिग बॉस 18 के लिए उरुसा से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। एक सूत्र ने कहा, उरुसा बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं। चीजें अभी तय नहीं हुई हैं और वह निर्माताओं के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं।अब दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।

बता दें कि उरुसा साल 2021 में आया रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ।उर्फी ने हाल ही में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उनके करियर की पहली वेब सीरीज फॉलो कर लो यार को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।इस सीरीज में उर्फी की बहन उरुसा की भी झलक दिखी थी। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top