Headline
National Sports Day 2026: CM धामी ने उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास, प्रथम शैक्षणिक सत्र शुरू
CM धामी ने देहरादून में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, बोले- राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है कार्यक्रम
हल्द्वानी में व्यापारियों से CM धामी का संवाद, बोले- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”
मुख्यमंत्री धामी की महिलाओं को बड़ी सौगात, 60 साल की उम्र से रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
देवीधुरा में 8 मिनट तक चली ऐतिहासिक बग्वाल, फलों-फूलों की बरसात के बीच गूंजे मां वाराही के जयकारे
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

उद्यमिता विकास कार्यशाला में छात्रों ने सीखे कई कौशल

खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से दिया गया प्रशिक्षण

देहरादून। उद्यमिता विकास को लेकर खादी और ग्रामोद्योग आयोग देहरादून और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के ट्रेनरों द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर डीन प्रो. गीता रावत ने कहा कि छात्रों को इस तरह के प्रशिक्षण से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कोशिश होगी कि शिक्षा के साथ-साथ छात्र स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों तभी आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा।

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से कार्यशाला के समन्वयक अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. पूजा जैन एवं सामाजिक कार्य विभाग के डॉ. मनबीर सिंह नेगी संयुक्त रूप से रहे। इस अवसर पर प्रो. पूजा जैन ने बताया कि हमारी कोशिश है कि जल्दी ही विश्वविद्यालय और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के बीच एमओयू साईन हो। इसका मकसद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कौशल संपन्न बनाना है ताकि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए संबल मिल सके। स्टूडेंट केवल रोजगार की तलाश में न जाएं बल्कि अपना स्वयं का रोजगार खोल सकें एवं उद्यमिता को अपना सकें। उन्होंने कहा कि एमओयू को लेकर खादी ग्रामोद्योग आयोग से बातचीत चल रही है।

उम्मीद है जल्दी ही इस दिशा में प्रगति होगी। अगर ऐसा हो जाता है तो यह छात्र हित में होगा। कार्यक्रम में डॉ. अमरलता, डॉ. पारूल अग्रवाल एवं डॉ. स्निग्धा ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. विशाल जोशी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top