Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम, नोम शाजीर, को हाल ही में गूगल ने 2 लाख 26 हजार करोड़ रुपये में फिर से हायर किया है। 21 वर्षों तक गूगल के साथ काम करने के बाद, उन्होंने 2021 में कंपनी को अलविदा कहा था। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

गूगल छोड़ने का कारण
नोम शाजीर ने 2000 में गूगल जॉइन किया था, लेकिन 2021 में उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए कंपनी से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने गूगल को छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि कंपनी ने उनके द्वारा विकसित एक चैट बॉट को जारी करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद, शाजीर और उनके साथी डैनियल डी फ्रीटास ने कैरेक्टर.एआई की स्थापना की, जो सिलिकॉन वैली में एक प्रसिद्ध AI स्टार्टअप बन गया।

गूगल ने किया नोम शाजीर से सौदा
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब गूगल ने ऐलान किया है कि नोम शाजीर और डैनियल डी फ्रीटास दोनों गूगल की AI यूनिट DeepMind में शामिल हो रहे हैं। गूगल ने Character.ai को सीधे नहीं खरीदा, बल्कि 2.7 अरब डॉलर में स्टार्टअप के साथ एक लाइसेंसिंग सौदा किया। हालांकि, ये पैसे डायरेक्ट नोम शाजीर को नहीं मिले, लेकिन इस सौदे से कथित तौर पर उन्होंने सैकड़ों मिलियन डॉलर पहले ही कमा लिए। कहा जा रहा है कि गूगल के इस सौदे का मकसद सिर्फ टेक्नोलॉजी खरीदना नहीं था, बल्कि नोम शाजीर को गूगल में वापस लाना भी था।

कौन हैं नोम शाजीर?
AI इंजीनियर नोम शाजीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का जीनियस कहा जाता है। वे वही हैं जिनकी वजह से आज एडवांस AI एप्लिकेशन की नींव रखी गई, जिसमें पॉपुलर ChatGPT और गूगल का Bard शामिल है। नोम ने 2017 में अपनी गूगल टीम के साथ ‘अटेंशन इज ऑल यू नीड’ नाम की एक मशीन लर्निंग रिसर्च की, जिसमें डीप लर्निंग आर्किटेक्चर को पेश किया गया था। अब AI में तेजी से हो रहे बदलाव को देखते हुए गूगल को फिर से नोम शाजीर की जरूरत महसूस हुई है, जिसने कभी शाजीर के बनाए चैटबॉट रिलीज करने से मना कर दिया था।

नोम शाजीर का योगदान
नोम शाजीर को AI के क्षेत्र में एक जीनियस माना जाता है। उन्होंने 2017 में अपनी गूगल टीम के साथ ‘अटेंशन इज ऑल यू नीड’ नामक एक महत्वपूर्ण रिसर्च की, जिसने डीप लर्निंग आर्किटेक्चर को प्रस्तुत किया। उनकी खोजों ने पॉपुलर AI एप्लिकेशनों जैसे ChatGPT और Google Bard के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top